निशंक ने की राहत कोष में दान देने की अपील
देहरादून, 29 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देशवासियों से अपील की है कि वे राज्य में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं। प्रदेश के सभी मुख्य अखबारों में मुख्यमंत्री द्वारा जारी विज्ञापन में देशवासियों से अपील की गई है कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दें।
गौरतलब है कि राज्य में अतिवृष्टि, बादल फटने और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आपदा से राज्य को जान-माल की अपार क्षति हुई है। राज्य में आपदा से 18 बच्चों सहित 81 लोगों की मौत गई तथा सूबे की बुनियादी सुविधाओं को भी जबर्दस्त नुकसान पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications