ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, भीड़ का हंगामा

घटना जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के टी.पी.नगर इलाके की है, जहां एटा-दिल्ली राजमार्ग पर 13 साल का अतुल अपने दो भाइयों को साइकिल से लेकर जा रहा था तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को कुचल दिया।

अतुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सनी (11) और देबू (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों भाइयों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बच्चे की मौत से भड़के स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए आस-पास के कुछ अन्य निजी वाहनों को भी अपना निशाना बनाया।

देहात कोतवाली प्रभारी आर.के. अवस्थी ने संवाददाताओं को बताया कि हालात काबू में करने पहुंची पुलिस से नाराज लोगों ने हाथापाई करते हुए झड़प की। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुली।

अवस्थी ने कहा कि आरोपी ट्रक चालक आदित्य को गिरफ्तार करके ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+