उत्तराखण्ड में मकान ढहने से 2 मरे

राज्य के आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र ने जानकारी दी है कि शनिवार देर रात हुई बारिश के कारण एक मकान ढह गया जिसके नीचे दबकर एक पुरुष और लड़की की मौत हो गई। दुर्घटना में एक महिला घायल ह गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

राष्ट्रीय-आपदा

मुख्यमंत्री निशंक ने आपदा राहत के लिए मदद की अपील की

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देशवासियों से अपील की है कि राज्य में प्राकृतिक आपदा के कार्य से निपटने के लिए एकजुटता का परिचय देते हुए प्रभावितों की मदद हेतु सहयोग करें। प्रदेश के सभी मुख्य अखबारों में मुख्यमंत्री द्वारा जारी एक विज्ञापन में कहा गया है कि प्राकृतिक विपत्ति के इस दुखद समय में सरकार पूरी मुस्तैदी से प्रभावित परिवारों की मदद में जुटी हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि विपदा से घिरे परिवारों के जीवन को फिर से खुशहाल बनाने के लिए अपने मन की चाहतों को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष उत्तराखंड में सहयोग करें।

गौरतलब हो कि राज्य में प्राकृतिक आपदा के कहर अतिवृष्टि, बादल फटने और भू-स्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दैवीय विभिषिका से राज्य को आपार जान-माल की हानि हुई है। इसमें 18 बच्चों सहित 81 लोंगों की जीवन भी समाप्त हो गई तथा सूबे की बुनियादी सुविधाओं को भी जबर्दस्त नुकसान पहुंचा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+