शेयर बाजारों में रहा गिरावट का दौर (साप्ताहिक समीक्षा)

भारतीय शेयर बाजार में यह गिरावट कमजोर विदेशी संकेतों के चलते दर्ज की गई। सेंसेक्स में इस सप्ताह कुल 403.41 अंक गिरकर 17,998 अंक और निफ्टी 121.95 अंक गिरकर 5,408.70 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 186.49 अंक (2.38 प्रतिशत) गिरकर 7,634.71 अंक पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के अंत में यह 7,821 पर बंद हुआ था।

बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक पिछले सप्ताह के अंतिम स्तर 9,876 अंक की तुलना में 234.81 अंक (2.38 प्रतिशत) गिरकर 9,640.95 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई पर इस सप्ताह ज्यादातर सेक्टर सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांक के अलावा बाकी सभी सूचकांक गिरकर बंद हुए। इस सप्ताह रियल्टी सूचकांक 8.5 प्रतिशत, धातु सूचकांक 3.3 प्रतिशत, बैंकिंग सूचकांक 2.5 प्रतिशत, ऑटोमोबाइल्स सूचकांक 1.86 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी सूचकांक 1.5 प्रतिशत और हेल्थकेयर सूचकांक 1.3 प्रतिशत गिरे।

बीएसई के सूचकांक सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 में गिरावट दर्ज की गई। गिरावट वाली प्रमुख कंपनियों में जयप्रकाश एसोसिएट्स 9.21 फीसदी, रिलायंस इंफ्रस्ट्रक्चर 8.19, हिंडाल्को 8.09, डीएलएफ 7.54, हीरो होंडा मोटर्स 6.86 और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज 4.91, रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.89 फीसदी शामिल हैं।

जिन कंपनियों में तेजी रही उनमें ओएनजीसी 4.73 फीसदी, भारती एयरटेल 1.95, एनटीपीसी 1.40, स्टेट बैंक आफ इंडिया 0.70 फीसदी शामिल हैं।

इस सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजारों में भी नरमी का रुख रहा। डाउ जोंस इस सप्ताह 0.6 प्रतिशत और एसएण्डपी 500 सूचकांक 0.7 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। नास्डाक सूचकांक में 1.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका में दूसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर का अनुमान 2.4 प्रतिशत से घटाकर 1.6 फीसदी किए जाने से बाजार में बिकवाली का रुख रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+