विनकॉम ने हिंदी की-पैड वाला फोन उतारा
इस फोन की लांचिग के लिए आयोजित समारोह में विनकॉम के सह-संस्थापक और कार्यकारी निदेशक अरविंद वोहरा ने कहा, "लोगों को कुछ नया उपलब्ध कराने के अपने मिशन के तहत हमने वाई-45 सीरीज के मल्टीमीडिया फोन विकसित किए हैं। हिंदी की-बोर्ड पसंद करने वाले लोगों के लिए कम कीमत पर यह फोन काफी उपयोगी साबित होंगे।"
देश के मध्यम और छोटे शहरों में लोगों के लिए भाषा की बाधा दूर करते हुए कंपनी ने यह मल्टीमीडिया फोन उतारा है। इससे पहले हिंदी के सभी अक्षरों के की-बोर्ड वाला कोई फोन उपलब्ध नहीं था। हिंदी भाषी ज्यादातर लोग एसएमएस करने में भाषागत परेशानी महसूस करते हैं। ऐसे में हिंदी कीबोर्ड वाले फोन को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications