दिल्ली में डेंगू के 59 नए मामले
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्कसाधिकारी एन.के. यादव ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में रविवार को डेंगू के 59 नए मामले सामने आए। अभी तक किसी के मरने की जानकारी नहीं है। इसके साथ ही राजधानी में इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 800 हो गई है। इनमें डेंगू 21 मरीज ऐसे हैं, जो पड़ोसी राज्यों से घूमकर आए हैं।"
दिल्ली में इस साल डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
राजधानी में रोजाना डेंगू के बढ़ रहे मामलों को लेकर राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति भी चिंतित नजर आ रही है। समिति ने गुरुवार को कहा था कि मच्छरजनित बीमारी के प्रभाव को कम करने के लिए खेल स्थलों के आसपास दवाओं का छिड़काव किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications