बस खाई में गिरी, 15 की मौत
जिलाधिकारी सामराकी महापात्रा ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "मुझे अब तक 15 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। देवनहाट शहर में हुई इस दुर्घटना में 15 से 20 लोग घायल हो गए।"
पुलिस महानिरीक्षक रणवीर कुमार ने बताया, "दिनहाटा इलाके के नजदीक यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस का अगला चक्का फट गया और चालक ने नियंत्रण खो दिया।"
उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनहाटा शहर कोलकाता से 425 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications