बिहार में अगवा बीडीओ की तलाश में अभियान शुरू (लीड-1)
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के बिना ही सिंह अपनी जीप से किसी कार्य के निरीक्षण के सिलसिले में लदौरा गांव जा रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध नक्सलियों ने उनको अगवा कर लिया।
उन्होंने बताया कि नक्सली सिंह को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने बीडीओ की सरकारी जीप को बरामद कर लिया है।
नीलमणि के अनुसार मुजफ्फरपुर और दरभंगा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के नेतृत्व में पुलिस ने बीडीओ की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान में शिवहर के पुलिस अधीक्षक के अलावा सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी जिले के पुलिस अधीक्षक भी जुटे हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications