मप्र में डकैतों से मुठभेड़ मामले की जांच के आदेश
22 अगस्त को भिण्ड जिले के एंडोरी थाना क्षेत्र के बीहड़ में पुलिस की बंजारा गिरोह से मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में गिरोह का मुखिया राजू बंजारा, उसका साथी उदल, रवींद्र उदैनिया व अमजद मारे गए थे। इन सभी पर 5,000 से 10,000 रुपये तक का इनाम घोषित था।
कांग्रेस विधायक गोबिंद सिंह ने मुठभेड़ के फर्जी होने के साथ पुलिस पर युवक कांग्रेस नेता अमजद खान की हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही भोपाल पहुंचे अमजद के परिजनों का आरोप है कि अमजद पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। वह तो सेना का जवान रह चुका था।
मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कल रात इस मामले की सीआईडी जांच के आदेश दिए। उन्होंने आदेश दिया कि मुठभेड़ को लेकर भ्रम दूर करने के लिए जांच जल्दी पूरी की जाए।
उधर, राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी पुलिस अधिकारियों को मामले की छानबीन करने के साथ जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications