चेचन्या में 2 पुलिसकर्मियों सहित 12 की मौत
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार यह मुठभेड़ कुर्चलॉवस्की जिले में हुई। काद्रिरोव ने कहा कि घटना स्थल से 10 आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शवों की शिनाख्त कर ली गई है।
उन्होंने कहा,"अधिकारी और पुलिस नजदीक के वन क्षेत्रों में छापेमारी कर रहे हैं। फिलहाल हालात स्थिर और काबू में हैं।"
गौरतलब है कि रूस के उत्तरी काकेशस गणराज्यों खासकर चेचन्या, दागिस्तान और इंगुशेतिया में पुलिस और अधिकारियों पर अक्सर आतंकी हमले होते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications