'मंत्रियों की संपत्ति मामले में जानकारी छुपा रहा है पीएमओ'
कार्यकर्ता ने मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) वजाहत हबीबुल्लाह से इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से सवाल करने की गुजारिश की है। कार्यकर्ता के मुताबिक इस बारे में पीएमओ जानकारी छुपा रहा है।
आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल ने हबीबुल्लाह से अनुरोध किया है कि वह 'सीआईसी द्वारा केंद्रीय मंत्रियों की परिसंपत्ति के मामले में मांगी गई जानकारी पर कार्रवाई नहीं करने' को लेकर पीएमओ के खिलाफ नोटिस जारी करें।
सीआईसी ने अपने आदेश में कहा था कि संसद के दोनोंे सदनों के पीठासीन अधिकारियों की इजाजत के बाद यह जानकारी साझा की जा सकती है।
अग्रवाल ने कहा, "दोनों सदनों से हरी झंडी मिलने के बावजूद पीएमओ ने सीआईसी के आदेश का पालन नहीं किया। यह सूचना के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। ऐसी स्थिति में सीआईसी को पीएमओ के खिलाफ नोटिस जारी करनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications