डेंगू ने बढ़ाई मच्छरों से बचाव वाले उत्पादों की बिक्री
नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में अब तक डेंगू के तकरीबन 600 मामले सामने आने के मद्देनजर लोग मच्छरजनित बीमारी की चपेट में आने से बचने के उपायों को लेकर चौकóो हो गए हैं। इसके कारण बाजार में मच्छरों से बचाव करने वाले उत्पादों मसलन कॉइल्स, लिक्वि ड वेपोराइजर और लोशन की मांग बढ़ गई है।
इसे देखते हुए निर्माता कंपनियों ने मच्छर मारने और उन्हें दूर रखने संबंधी कई नए उत्पाद बाजार में उतारे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी डेंगू वाले मच्छरों को सबसे खतरनाक कीटों में से एक करार दिया है।
गौरतलब है कि डेंगू एडिस मच्छर के काटने से होता है और मच्छरजनित इस बीमारी की चपेट में आने के बाद व्यक्ति में बुखार, जोड़ों और हड्डियों में दर्द, मतली, उल्टी, सिर दर्द और थकान जैसे लक्षण दिखते हैं।
'डाबर इंडिया' ने दावा किया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून के दौरान मच्छरों से बचाव संबंधी क्रीम 'ओडोमॉस' की बिक्री में 40 फीसदी की वृद्धि हुई। दुकानदारों ने मानसून से पहले ही इसे लेकर अपने भंडार में रख लिया था।
एक अन्य प्रमुख कंपनी 'ज्योति लेबोट्रीज' ने बताया कि उसके उत्पाद 'मैक्स' की बिक्री में पिछले साल की तुलना में इस साल बढ़ोतरी हुई है।
दवा विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों का कहना है कि डेंगू और मच्छर जनित अन्य बीमारियों की वजह से ऐसे उत्पादों की बिक्री बढ़ी है।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अब तक 600 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है और यह संख्या बढ़ रही है।
दिल्ली में वर्ष 2007 में डेंगू के 548 मामले सामने आए थे जबकि 2008 में 1312 तथा वर्ष 2009 में 1153 मामले सामने आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications