हिमाचल के जनजातीय लोगों ने की लेह पीड़ितों की सहायता
एक सरकारी प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि लाहौल एवं स्पीति जिले के स्पीति घाटी के निवासियों ने लद्दाख क्षेत्र के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उनके पुनर्वास कार्य में मदद के लिए 3,31,210 रुपये का योगदान दिया है।
लेह में छह अगस्त को बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत हो गई थी।
पिछले सप्ताह राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से लेह पीड़ितों के लिए 1.01 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की थी।
राज्य के मंत्रिपरिषद के प्रत्येक सदस्यों ने भी पीड़ितों को 11,000 रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications