नक्सलियों को हथियार आपूर्ति करने वाले 2 गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि बिश्वनाथ मंडल और शेख अमजद को जिले के छतना इलाके से गिरफ्तार किया गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रणब कुमार ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमने छतना इलाके से नक्सलियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाले दो लोगों को रविवार तड़के गिरफ्तार किया।"
उन्होंने बताया कि उनके पास से जिलेटिन की 15 छड़े और 20 डेटोनेटर बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications