विश्व आर्थिक फोरम के निदेशक मंडल के सदस्य बने मुकेश अंबानी
शिरडी
(महाराष्ट्र)। देश के प्रमुख उद्योगपति दिवंगत धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे और कॉरपोरेट जगत का बड़ा नाम मुकेश अंबानी की सफलताओं और उपलब्धियों की सूची दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश धीरूभाई अंबानी विश्व आर्थिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए हैं। id="toptextpromo">जेनेवा
स्थित डब्ल्यूईएफ के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष क्लास श्वाब ने कहा, "मुकेश अंबानी इस फोरम में व्यापारिक कौशल और अपनी योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने भारत में हमारी गतिविधियों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>डब्ल्यूईएफ
के निदेशक मंडल में व्यापार, राजनीति, अकादमिक और नागरिक क्षेत्र के प्रमुख लोगों को शामिल किया जाता है। अल्काटेल-ल्यूसेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेन जे. वेरवाएन और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष सलाहकार झू मिन को भी इस निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।











Click it and Unblock the Notifications