राष्ट्रमंडल खेल : रहमान ने थीम सांग का लोकार्पण किया (लीड-1)

गुड़गांव, 28 अगस्त (आईएएनएस)। यहां शनिवार को आयोजित एक समारोह में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आस्कर विजेता संगीतकार, ए.आर.रहमान द्वारा तैयार किया गया थीम सांग, 'जियो उठो बढ़ो जीतो' का लोकार्पण किया गया।

यह गीत 3 से 14 अक्टूबर के आयोजन में हर किसी की भागीदारी का आह्वान करता है।

रहमान ने लोकार्पण समारोह में थीम सांग को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, "मैंने छह महीने पहले पहली लाइन लिखी थी और शुक्रवार की रात इसे पूरा करने तक मैं इसमें सुधार करता रहा। निश्चित रूप से आधिकारिक थीम सांग तैयार करना अपने आप में एक सम्मान है, जो राष्ट्रमंडल खेलों की भावना से जुड़ा हुआ है।"

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस.जयपाल रेड्डी की अध्यक्षता वाले मंत्री समूह ने हाल ही में इस थीम सांग को अपनी मंजूरी दी थी।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में अब तक का सर्वश्रेष्ठ खेल आयोजित होगा।

थीम सांग के लोकार्पण बाद दीक्षित ने कहा, "भारत में यह खेल पहली बार आया है और यह अब तक आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में अति यादगार होने जा रहा है। हमें भरोसा है कि दिल्ली वह सफलता हासिल कर लेगी, जिसे कई सारे लोग असंभव मानते हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं मानती हूं कि आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और उनके दल के साथ, केंद्र सरकार के सहयोग से और प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के साथ हम दुनिया में अब तक का सर्वश्रेष्ठ खेल आयोजित करेंगे।"

कलमाडी ने कहा, "जब हमें झंडा सौंपा गया था, तभी हमने वादा किया था कि हम एक भव्य आयोजन करेंगे और हम उस वादे को पूरा करेंगे। हम उद्घाटन और समापन समारोहों के लिए सर्वश्रेष्ठ अधोसंरचना का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें 5,000 वर्षो की भारतीय संस्कृति चित्रित होगी।"

राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने समारोह में कहा, "हम कठिन मेहनत कर रहे हैं और हम जानते हैं कि हम इसे कर सकते हैं।"

समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा भी उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+