चिदंबरम के खिलाफ संतों के भी तेवर तल्ख
हरिद्वार स्थित अपने आश्रम में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शारदापीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि भगवा के साथ आतंकवाद शब्द जोड़कर गृहमंत्री ने वास्तव में राष्ट्रीय झंडे का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भगवा यदि आतंकवादी है तो गृहमंत्री पहले राष्ट्रीय झंडे और अपने दल के झंडे से इस रंग को हटाएं, अन्यथा उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि गृहमंत्री स्पष्ट करें उनका मंतव्य क्या है। देश के संत, महात्मा आतंकवादी हैं या भगवा पर आस्था रखने वाला समूचा हिन्दू समाज। उन्होंने कहा कि भगवा सदैव से त्याग और बलिदान का प्रतीक रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी चीजों में परमात्मा का वास देखने वाले हिन्दुत्व से निकले साधु संत किस प्रकार आतंकवादी हो सकते हैं। उन्होंने गृहमंत्री को चुनौती पेश की है वे एक भी ऐसा भगवाधारी बताएं जो आतंकवादी रहा हो। साथ ही उन्होंने इस मसले पर केन्द्र सरकार पर भी तल्ख तेवरों में हमला बोला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications