कर्नाटक में बारिश थमी, अब तक 17 मरे
राज्य के उत्तरी क्षेत्र बेल्लारी, रायचुर, गुलबर्गा, बिदर, धारवाड़, कोप्पल एवं हावेरी तथा मध्य भाग दावणगेरे और मलनाड क्षेत्र का शिमोगा भारी बारिश से नदियों तथा झीलों में उफान से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
जिलों के राजस्व अधिकारियों ने बताया कि बेल्लारी में चार लोगों की मौत हो गई, बिदर एवं गुलबर्गा में तीन-तीन, रायचुर में दो तथा धारवाड़, शिमोगा, तुमकुर, कोप्पल और हावेरी में एक-एक व्यक्ति की जान गई।
उन्होंने बताया कि भारी बारिश वाले इलाकों में सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य में 25,000 एकड़ से अधिक भूमि में लगीं फसलें भी नष्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कुल क्षति का वास्तविक आंकड़ा विस्तृत ब्योरा मिलने के बाद ही उपलब्ध हो पाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications