कश्मीरी महिला अलगाववादी नेता अन्द्राबी गिरफ्तार (लीड-2)
पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर क्षेत्र) फारुख अहमद ने आईएएनएस से कहा, "हमने आज आसिया अन्द्राबी को शहर के जकूर इलाके से गिरफ्तार किया है।"
पुलिस को पिछले दो महीने से अन्द्राबी की तलाश थी।
अन्द्राबी का संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत समूह के कट्टरपंथी धड़े का सहयोगी संगठन है। यह संगठन 'कश्मीर छोड़ो' आंदोलन के नाम से घाटी में बंद और विरोध प्रदर्शनों की तिथि जारी करता रहा है।
अन्द्राबी गिरफ्तारी से बचने के लिए गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत समूह के महासचिव मसरत आलम के साथ पिछले दो महीने से भूमिगत हो गई थीं।
सुरक्षा बल घाटी में लगातार बंद की घोषणाओं को रोकने के लिए इन दोनों अलगाववादी नेताओं की तलाश कर रहे थे।
आलम अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications