लखनऊ दुर्घटना में 1 मजदूर की मौत, 5 घायल
जिला अधिकारी ने बताया, "मृतक व्यक्ति की पहचान प्रभु के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।"
सभी मजदूर पड़ोसी जिले के थे और उन्हें उस क्षेत्र के बारे में जानकारी नहीं थी।
घायल मजदूरों ने बताया कि यह दुर्घटना मायावती और बसपा के संस्थापक कांशीराम की प्रतिमा वाले क्षेत्र में ही हुई है।
घायल मजदूर मुस्ताकीम ने बताया, "हमलोग सीतापुर के रहने वाले हैं। हमलोग जिस जगह पर काम कर रहे हैं उस जगह के बारे में नहीं जानते। लेकिन आप को बता दूं यह वही इलाका है जिस जगह पर मायावती और बसपा के संस्थापक कांशीराम की प्रतिमा है।"
दूसरी ओर अधिकारी ने इस बात से इंकार किया है यह घटना मायावती और बसपा के संस्थापक कांशीराम की प्रतिमा वाले क्षेत्र में हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications