डोडा में डायरिया से 3 बच्चों की मौत
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि महामारी फैलने का कारण क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन है। इसकी वजह से लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, "डायरिया से तीन बच्चों की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया था। चिकित्सक इनकी जान बचाने में असफल रहे।"
स्वास्थ्य मंत्री शाम लाल शर्मा ने स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों के दल को रवाना किया है। यह इलाका जम्मू से 175 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस ।












Click it and Unblock the Notifications