पेशावर गोलीबारी : आतंकवादियों ने 2 को बंधक बनाया (लीड-3)

सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जांच के लिए इमारत में रखा गया है। इस बीच आतंकवादियों ने भी दो अधिकारियों को बंधक बना लिया है। अब बंधकों को छुड़ाने के प्रयास जारी हैं।

'इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (आईएसपीआर) के निदेशक मेजर जर्नल अतहर अब्बास ने शनिवार की दोपहर मीडिया को बताया कि घटना के विषय में इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा, "हम सिर्फ यह पुष्टि कर सकते हैं कि आतंकवादी अभी भी इमारत में हैं और उन्होंने दो जवानों को बंधक बना लिया है।"

उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया कि आतंकवादियों ने इमारत पर बाहर से हमला किया था और उन्होंने परिसर पर नियंत्रण हासिल करने से पहले वहां तैनात सुरक्षा गार्डो पर काबू पा लिया था।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, "यह सही नहीं है क्योंकि सभी आतंकवादी इमारत के अंदर हैं और वहां से कोई भी बाहर नहीं आया है।"

सशस्त्र बलों और पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और किसी को भी घटना स्थल पर पहुंचने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

इस बीच इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता रिचर्ड स्नेलसिर ने कहा है कि वाणिज्य दूतावास के अधिकारी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, "हम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।"

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करीम खान का कहना है कि आतंकवादियों का मकसद स्पष्ट नहीं है क्योंकि उस इलाके में कई महत्वपूर्ण इमारतें हैं।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के ठीक सामने ही खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के एक वरिष्ठ मंत्री बशीर बिल्लोर का घर है। उनका कहना है, "मैं सुनिश्चित नहीं हूं कि क्या चल रहा है लेकिन मैं बाहर नहीं जा सकता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+