गिरफ्तार फिल्मकार के संपर्क में है भारतीय वाणिज्य दूतावास
चालीस वर्षीय फिल्मकार विजय कुमार को 20 अगस्त को हॉस्टन हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। वह अपने साथ अंगुलियों के पीतल के जोड़ ले जा रहे थे। टेक्सास कानून के मुताबिक वहां पर इन्हें ले जाना निषेध है।
विदेश मंत्रालय द्वारा शनिवार को यहां जारी किए गए एक वक्तव्य में कहा गया है, "भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक प्रतिनिधि ने 25 अगस्त को कुमार से मुलाकात की और उनके साथ 40 मिनट बिताए। वह स्वस्थ दिख रहे थे।"
ऐसा कहा जा रहा है कि कुमार की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद से वाणिज्य दूतावास, स्थानीय अधिकारी और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की।
वक्तव्य में कहा गया है कि जांच चल रही है और यह मामला इस समय अदालत में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications