छत्तीसगढ़ में होगी विशेष पुलिस अधिकारियों की 3,000 नियुक्तियां

राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने 3,000 एसपीओ की नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान कर दी है।

गृह विभाग के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "राज्य सरकार जल्दी ही बस्तर क्षेत्र में एसपीओ की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसमें स्थानीय लोगों को शामिल किया जाएगा और नक्सलियों के गढ़ वाले क्षेत्रों में पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी।"

गौरतलब है कि एसपीओ एक नियमित सेवा नहीं है। उनकी मुख्य भूमिका पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ मिलकर नक्सलियों के नेटवर्क को खत्म करना है।

पुलिस मुख्यालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान में एसपीओ पुलिस के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में लगभग 3,500 एसपीओ हैं और बस्तर में हम 3,000 और जोड़ने जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि नक्सलियों से मुकाबले के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में कोया कमांडो का एक विशेष लड़ाकू दस्ता तैयार किया है। इसमें भी एसपीओ के जवानों को शामिल किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+