कश्मीर में महिला अलगाववादी नेता गिरफ्तार (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अन्द्राबी को शहर के बाहरी इलाके जकूरा से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कहा कि महिला अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख अन्द्राबी मीडिया को ई-मेल के जरिए बंद के आयोजनों की समय-सारणी जारी करती थी। वह घाटी में अशांति के मौजूदा हालात पैदा करने वाले लोगों में से एक हैं।
50 वर्षीय अन्द्राबी जम्मू एवं कश्मीर के पाकिस्तान में विलय की कट्टर समर्थक है। वह कश्मीरियों को बंद रखने, स्कूल और कारोबार बंद रखने तथा विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए उकसाती रही हैं।
अन्द्राबी पिछले तीन महीनों से छुपी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications