अफगानिस्तान में नाटो के ठिकानों पर हमले, 13 हमलावर ढेर (लीड-1)

प्रांतीय पुलिस के प्रमुख अब्दुल हामिद इशाकजई ने कहा कि तालिबानी आतंकवादियों ने खोस्त प्रांत में नाटो सेनाओं के दो ठिकानों पर हमले किए। आईएसएएफ के सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में सभी 13 हमालवरों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि यह हमले नाटो सेनाओं के ठिकानों सहरा बाग और पुरानी हवाई पट्टी पर किए गए।

इशाकजई ने कहा कि सभी आतंकवादियों को मार दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

नाटो ने अपने बयान में कहा कि इस हमले के दौरान अफगानिस्तान और नाटो सेना ने हक्कानी नेटवर्क के 13 आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें से चार आतंकवादियों ने आत्मघाती जैकेट पहन रखी थी। नाटो ने बयान में कहा कि इस हमले में कोई भी अफगानी या नाटो सैनिक नहीं मारा गया है।

तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि खोस्त शहर में 20 से ज्यादा आत्मघाती हमलावरों ने अमेरिकी खुफिया केंद्र पर हमला किया और आठ अन्य हमलावरों ने नाटो ठिकाने पर हमला किया।

मुजाहिद ने कहा कि पुरानी हवाईपट्टी पर हुए हमले में सेना के एक हेलीकॉप्टर को नष्ट कर दिया गया है और सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा कई अन्य आतंकवादियों ने पुलिस चौकियों पर हमले किए हैं और संघर्ष अभी तक जारी है। प्रवक्ता ने दावा किया कि इस संघर्ष में 18 विदेशी सैनिक मारे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+