क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
विहिप के रांची बंद का भाजपा ने किया समर्थन
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रघुबर दास ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमारी पार्टी राज्य में कहीं भी मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ है। विहिप द्वारा आहूत बंद को हमारा नैतिक समर्थन रहेगा।"
उन्होंने कहा, "एक साथ इतने सारे मंदिरों को तोड़े जाने का फैसला चौंकाने वाला है।"
विहिप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम इस फैसले के खिलाफ रांची जिला प्रशासन के पुतले भी जलाए। महावीर मंडल नामक एक अन्य धार्मिक संगठन ने स्थानीय अलबर्ट एक्का चौक पर शनिवार को रांची जिला प्रशासन के पुतले फूंके।
महावीर मंडल के अध्यक्ष उदय शंकर ओझा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम मंदिरों को नहीं तोड़ने देंगे।" इस समूह ने आगामी चार सितम्बर को प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें