दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा

दिल्ली में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यमुना में शनिवार सुबह जलस्तर 1.14 मीटर बढ़कर 205.94 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है।"

अधिकारी ने बताया कि हरियाणा से यमुना में लगभग 38,430 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

उन्होंने बताया, "यमुना में शनिवार को जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचने के बाद दिन में पानी और बढ़ने की आशंका है और इसके लगातार बढ़ते रहने के आसार है। इससे घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि हालत से निपटने के लिए पूरे बंदोबस्त हैं।"

नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण उस्मानुपर, शास्त्री पार्क, गीता कॉलोनी, भजनपुरा, और यमुना कॉलोनी के निचले इलाकों में पानी भर गया है।

गौरतलब है कि 20 अगस्त से ही यमुना खतरे के निशान 204.8 मीटर से ऊपर बह रही है। नदी में गुरुवार को जलस्तर घटकर 205.77 मीटर तक कम हो गया था। यह मंगलवार को 205.95 मीटर तक पहुंच गया था।

निचले इलाके में रहने वाले करीब 1,500 लोगों को रविवार को राहत शिविरों में पहुंचाया गया था।

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए उस्मानपुर, गढ़ीमांडु, बदरपुर खादर, आईएसबीटी पुल, शकरपुर, अक्षरधाम मंदिर, पुराना यमुना पुल, गीता कॉलोनी और ओखला में राहत शिविर बनाए गए हैं।

बाढ़ के हालात पर निगरानी रखने के निए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

अधिकारी ने बताया, "दिल्ली सरकार यमुना में जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ जैसे किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। करीब 150 तकनीकी कर्मचारी जलस्तर पर नजर रख रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+