अफगानिस्तान में नाटो के 2 ठिकानों पर आतंकवादी हमला
नाटो ने एक बयान में कहा कि खोस्त प्रांत में ये हमले छोटे हथियारों से किए गए। आईएसएएफ के सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में कम से कम 10 हमालवरों को मार गिराया और कई अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि खोस्त शहर में 20 से ज्यादा आत्मघाती हमलावरों ने अमेरिकी खुफिया केंद्र पर हमला किया और आठ अन्य हमलावरों ने नाटो ठिकाने पर हमला किया।
प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा कई अन्य आतंकवादियों ने पुलिस चौकियों पर हमले किए हैं और संघर्ष अभी तक जारी है। प्रवक्ता ने दावा किया कि इस संघर्ष में 18 विदेशी सैनिक मारे गए हैं।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल हाकिम इशाकजिया ने समाचार एजेंसी डीपीए से कहा, "आतंकवादियों के दो गुटों ने खोस्त शहर में पुलिस चौकियों पर एके-47 और रॉकेट लांचरों से हमले किए।"
उन्होंने कहा कि इस हमले में 48 तालिबानी लड़ाके शामिल थे। उन्होंने कहा कि नाटो और पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications