ब्लेयर दंपति ने बेटी के लिए मकान खरीदा
समाचार पत्र 'डेली मेल' की वेबसाइट के मुताबिक मध्य लंदन के जार्जियन टाउन में ब्लेयर दंपत्ति का आठवां मकान है।
भूमि रजिस्ट्री दस्तावेज बताते हैं कि यह मकान चेरी ब्लेयर और उनकी 22 वर्षीय बेटी के नाम से खरीदा गया है। उन्होंने 20,000 पाउंड में जुलाई के अंत में इसे खरीदा है।
अब ब्लेयर दंपति के तीनों बड़े बच्चों में से प्रत्येक के पास अपना मकान है। उन्होंने अपने माता-पिता की मदद से इन्हें खरीदा है।
ब्लेयर दंपति 1997 में डाउनिंग स्ट्रीट में आने के बाद से 1.5 करोड़ पाउंड कीमत की संपत्ति इकट्ठी कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications