बिहार में नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव
पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक शनिवार को बागमती नदी सोनाखान तथा डूबाधार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तो महानंदा ढ़ेंगराघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसी तरह कमला बलान झंझारपुर में खतरे के निशान को पार कर गई है।
कोसी और गंडक के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पटना बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तैनात सहायक अभियंता नवल किशोर प्रसाद ने शनिवार को बताया कि आठ बजे सुबह वीरपुर बैराज से कोसी का बहाव 2,18,950 क्यूसेक था जबकि शुक्रवार को 10 बजे यहां से कोसी का बहाव 1,97,115 क्यूसेक था।
इसी तरह वाल्मीकीनगर स्थित बराज से गंडक का बहाव सुबह आठ बजे 1,83,400 क्यूसेक था जबकि शुक्रवार को 10 बजे गंडक का बहाव 1,77,800 क्यूसेक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications