समुद्र तटीय राज्य विकास परिषद की बैठक चेन्नई में होगी
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। समुद्र तटीय राज्य विकास परिषद (एमएसडीसी) की 12वीं बैठक 30 एवं 31 अगस्त को चेन्नई में आयोजित की जाएगी। नौवहन मंत्री जी.के. वासन इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही नौवहन राज्यमंत्री मुकुल राय भी इसमें उपस्थित रहेंगे।
विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में गैर-प्रमुख बंदरगाहों के क्षमता निर्माण, समुद्र तटीय राज्य बोर्डो का संविधान निर्माण, बंदरगाहों के निकट पर्यावरण संबंधी गंभीर आपदाओं की रोकथाम, समुद्रतटीय राज्यों के क्षेत्रों में चलने वाले यात्री जहाजों की सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications