चिदंबरम को बयान वापस लेना चाहिए : राजनाथ
सिंह ने कहा, "हम भगवा आतंकवाद पर चिदंबरम की टिप्पणी की निंदा करते हैं। भगवा रंग समर्पण और भक्ति का रंग है। राष्ट्रवादी ताकतों को हतोत्साहित करने के लिए यह कांग्रेस सरकार की सोची-समझी साजिश है।"
सिंह ने कहा कि चिदंबरम ने एक बड़ी गलती की है। उन्होंने कहा, "आतंक की कोई जाति, धर्म या मजहब नहीं होता। जो लोग हिंदुत्व या भारतीय संस्कृति में विश्वास करते हैं, वे कभी भी आतंकी नहीं हो सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications