यमुना में प्रदूषण रोकने के लिए समिति गठित
लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में राय ने जानकारी दी कि समिति नदी के विकास के विभिन्न पक्षों- जल विज्ञान, पारिस्थितिकी, पर्यावरणीय प्रदूषण, नदी तट का संपोषित प्रयोग आदि का अध्ययन करेगी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड ने तीन मुख्य नालों के साथ-साथ अवरोधक सीवर बिछाने की योजना तैयार की है। अवरोधक सीवर रूपरेखा सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत की गई तथा न्यायालय ने 31 मार्च, 2007 को एक विशेषज्ञ सिमति के गठन का निर्देश दिया था।
मंत्री ने बताया कि विशेषज्ञ सिमति की सिफारिश के अनुसार यमुना नदी के प्रदूषण को कम करने के लिए जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के अंतर्गत अवरोधक सीवर बिछाने के लिए 1357.71 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली परियोजना को अनुमोदित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications