जेट विमान को खाली कराया गया, 15 यात्री घायल

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। जेट एयरवेज की एक उड़ान में शुक्रवार की रात आग की सूचना मिलने के बाद विमान को आपात स्थिति में खाली कराना पड़ा। इस दौरान कम से कम 15 यात्री घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि जेट एयरवेज की मुंबई-चेन्नई की उड़ान संख्या 9डब्ल्यू-2302 लगभग रात नौ बजे उड़ान भरने वाली थी, तभी विमान के एक इंजन में आग लगने का संकेत प्राप्त हुआ।

उड़ान कमांडर ने विमान को रोक दिया और विमान के बाए इंजिन में आग का संकेत मिलने के बाद एहतियाती आपातकाल घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि यह घटना तब घटी जब विमान उड़ान भरने के पहले टैक्सीवे पर था। इसके बाद 130 यात्रियों को आपात स्थिति में विमान से उतारे जाने की प्रक्रिया शुरू हुई।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को फिसलपट्टी के जरिए विमान से उतरे जाने की प्रक्रिया के दौरान कम से कम 13 यात्रियों को मामूली चोटें आ गईं, जबकि दो यात्रियों की हड्डियों में दरार आ गई।

हड्डी में चोट वाले एक यात्री को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तो दूसरे ऐसे यात्री को विले पार्ले के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाकी घायल यात्रियों का इलाज छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही चिकित्सकों ने किया।

बाद में जांच में पाया गया कि इंजन में जाहिर तौर पर कोई आग नहीं लगी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+