एचआईवी संक्रमित अमरिकी सार्जेट के खिलाफ जांच शुरू
वायुसेना के इस अधिकारी पर अपनी चिकित्सा रिपोर्ट में इस के बारे में जानकारी नहीं देने का कथित आरोप लगाया गया है।
फॉक्स न्यूज के मुताबिक सार्जेट डेविड गुतरेज के खिलाफ वायुसेना कार्यालय की तरफ से विशेष जांच शुरू कर दी गई है। सार्जेट लगभग तीन वर्षो से असुरक्षित यौन संबंधों में शामिल था।
वह विचिटा में मैक्कोनेल हवाई ठिकाने पर तैनात था। सेना के नियमों का उल्लंघन करने पर उसे नौ अगस्त को गिरफ्तार किया गया। संभावित गवाहों और पीड़ितों की पहचान के लिए जांचकर्ताओं ने उसके घर की तलाशी ली।
उसकी पत्नी ने जांच दल को बताया कि वर्ष 2007 में एचआईवी से संक्रमित होने की बात उस समय सामने आई थी जब वह इटली में तैनात था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications