उप्र में सड़क दुर्घटना, 5 मरे
यह हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र के निकट उस समय हुआ जब टाटा सुमो यात्रियों को लेकर आगरा से एटा जा रही थी। इसी दौरान टाटा सुमो की ट्रक के साथ भिडं़त हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
पुलिस निरीक्षक दलचंद ने संवाददाताओं को बताया, "इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।"
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक टाटा सुमो चालक गाड़ी को काफी तेजी से चला रहा था और नियंत्रण खो देने की वजह से वह ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद से ही चालक फरार है और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications