अंग प्रत्यारोपण के मामले में स्पेन अव्वल
यूरोपियन यूनियन के न्यूजलेटर ट्रांसप्लांट के 2010 के संस्करण में यह घोषणा की गई है। हालांकि यह संस्करण सितम्बर के प्रारंभ में प्रदर्शित होगा लेकिन स्पेन के स्वास्थ्य और सामाजिक नीति मंत्रालय ने इसके कुछ हिस्सों का खुलासा किया है।
रिपोर्ट में कहा गया है, "अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में स्पेन विश्व का नम्बर एक देश बन गया है। इस दिशा में यह आगे ही बढ़ रहा है। इसके लिए उन बुर्जुग लोगों के परिवार वालों को साधुवाद जिन्होंने उनकी मौत के बाद अंगों का दान किया।"
वर्ष 2009 में कुल 1605 लोगों ने अपने अंग दान किए। यहां की आबादी के मुताबिक औसतन 34 लोग अपने अंग दान करते हैं।
यूरोपियन यूनियन में वर्ष 2009 के दौरान हुए अंग दान के मामलों में सिर्फ स्पेन का हिस्सा 17.5 फीसदी का रहा। इस दौरान कुल 4028 प्रत्यारोपण हुए। कुल 2328 गुर्दे, 219 फेफड़े, 1099 जिगर, 274 हृदय, 97 अग्न्याश्य और 11 आंत प्रत्यारोपण किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications