पेशावर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के समीप गोलीबारी (लीड-1)
'डॉन' ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सुरक्षाबलों के एक कार्यालय पर हमला किया गया है लेकिन अब तक इसका मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास भी उस जगह के समीप है।
दोस्त मोहम्मद नाम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने फौरन इलाके को चारों तरफ से घेर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि यह गोलीबारी सुबह छह बजे शुरू हुई और अब तक जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि यह गोलीबारी अफगानिस्तान की सीमा से सटे कुर्रम कबायली इलाके में संदिग्ध अमेरिकी मिसाइल हमले में चार आतंकवादियों के मारे जाने के चंद घंटों बाद शुरू हुई। मारे गए आतंकवादियों का संबंध तालिबान के हक्कानी नेटवर्क से था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications