पॉल एलेन ने 11 कंपनियों के खिलाफ अदालत में शिकायत की
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इंटरवल लाइसेंसिंग एलएलसी ने शुक्रवार को सिएटल की जिला अदालत में एप्पल, गूगल, एओएल, ईबे, फेसबुक, नेटफिक्स, ऑफीस डिपोट, ऑफीस मैक्स, स्टेपल्स, याहू और यू ट्यूब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पॉल एलेन के प्रवक्ता डेविड पोस्टमैन ने बताया, "इंटरवल रिसर्च का इंटरनेट अर्थव्यवस्था के विकास में पहले बड़ा योगदान हुआ करता था।"
पोस्टमैन ने कहा कि अपने निवेश की रक्षा के लिए मुकदमा दर्ज कराना आवश्यक हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications