मेक्सिकाना एयरलांइस की उड़ानें शनिवार को स्थगित
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक निवेशक समूह 'टेनेडोरा के' द्वारा परेशानी से घिरे एयरलाइंस के अधिकांश शेयरों को अधिग्रहित करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
स्थानीय समाचार पत्र 'एल यूनिवर्सल' के मुताबिक परिवहन मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि 'टेनेडोरा के', कंपेनिया मेक्सिकाना डी एविएशियोन विमानन सेवा को जारी नहीं रख सकती।
गौरतलब है कि मेक्सिको की सबसे पुरानी एयरलांइस अगस्त की शुरुआत में ही दिवालिया घोषित हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications