ईरान में भूकंप से तीन गांवों में तबाही
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। प्रांतीय शहर दमकान से सटे गांवों के अलावा तेहरान में भूकंप के इन झटकों को महसूस किया गया।
दमकान के गवर्नर मुर्तजा अली अबादी ने आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना से कहा कि भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन कुहजर गांव के कई निवासी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि ईरानी रेड क्रिसेंट के दलों को प्रभावित गांवों में भेजा गया है ताकि घायलों का सही उपचार हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications