..और नारियल ने ली बुजुर्ग की जान
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक जोसे एबीलीनो रामीरेज नामक यह बुर्जु गुरुवार को अपने घर के बाहर नारियल के पेड़ के नीचे बने एक चबूतरे पर बैठा था। 12 मीटर लंबे पेड़ से अचानक एक नारियल उसके सिर पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। रामीरेज प्रतिदिन दोपहर में वहां बैठकर आराम फरमाता था।
रामीरेज के शव का पोस्टमार्टम किया गया जिसमें पता चला कि दिमाग में ज्यादा चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications