ओबामा के साथ न्यूयार्क के महापौर ने लिया गोल्फ का आनंद
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क पोस्ट' के मुताबिक व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने बताया कि ओबामा के निमंत्रण पर ही न्यूयार्क के महापौर उनसे मिलने पहुंचे थे।
रीड चार्लिन ने बताया, "राष्ट्रपति ओबामा और महापौर ब्लूमबर्ग ने इस दौरान लघु और दीर्घकालिक आर्थिक विकास पर चर्चा की।"
ओबामा और ब्लूमबर्ग विनेयार्ड गोल्फ क्लब में मिले थे लेकिन चार्लिन ने कहा कि विश्व व्यापार केंद्र के निकट प्रस्तावित इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्र के बारे में दोनों के बीच कोई चर्चा नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
