रिहा अमेरिकी के साथ स्वदेश पहुंचे जिमी कार्टर
अमेरिका में बोस्टन के लोगान हवाई अड्डे पर जैसे ही विमान उतरा 30 वर्षीय अजालोन महली गोम्स ने अपने परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान न तो गोम्स ने और न ही कार्टर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।
गोम्स को रिहा कराने के लिए कार्टर बुधवार को प्योंगयांग की यात्रा पर गए थे, जिन्हें जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। उत्तर कोरिया में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए अप्रैल में गोम्स को आठ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी।
उत्तर कोरिया ने एक बयान जारी कर कहा कि मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखकर गोम्स को रिहा किया गया है।
प्योंगयांग की अपनी यात्रा के दौरान कार्टर ने उत्तर कोरिया के प्रमुख नेता किम यांग से मुलाकात की और उत्तर कोरिया के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा की।
पूर्व राष्ट्रपति के इस दौरे को अमेरिकी सरकार की तरफ से मंजूरी नहीं मिली थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी.जे.क्राउले ने हालांकि गोम्स के रिहा होने का स्वागत किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications