चीन ने विमानन कपंनी से अपना नाम बदलने को कहा
प्रांतीय प्रशासन का कहना है कि वह अपने नाम से 'हेनन' शब्द को हटाए क्योंकि इससे प्रांत की छवि खराब होगी।
हेनन एयरलांइस का एक विमान मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हेनन प्रांत के वाणिज्य एंव उद्योग विभाग ने शुक्रवार देर रात एयरलांइस को अपना नाम फिर से 'कुनपेंग एयरलाइंस' रखने का निर्देश दिया। वर्ष 2009 में सितंबर में एयरलाइंस ने अपना नाम बदलकर हेनन एयरलाइंस रखा था। इससे पहले उसका नाम कुनपेंग एयरलाइंस ही था।
अधिकारियों के मुताबिक विमान के इस नाम से यात्री भ्रमित होंगे और प्रांत की छवि खराब होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications