पंजाब के सीमावर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

शनिवार सुबह से हजारों एकड़ भूमि डूब गई और छह से सात गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया।

पंजाब के मुख्य अभियंता (सिंचाई) अमरजीत सिंह दुल्लत ने आईएएनएस को बताया, "ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान ने बाढ़ वाले पानी का रुख भारतीय भूभाग की तरफ मोड़ दिया है। इसके चलते सतलुज नदी में जलस्तर खतरनाक तरीके से बढ़ गया है।"

उन्होंने बताया, "इसके कारण फिरोजपुर जिले के निचले इलाकों में बसे गांव और अन्य सीमावर्ती जिले प्रभावित हो सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है और हम हालात पर निगरानी रख रहे हैं। अगर पाकिस्तान ने बाढ़ वाले पानी को नहीं रोका तो भारत के लिए हालात संभालने मुश्किल हो जाएंगे।"

इधर, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पाकिस्तान की ओर से सतलुज नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के मसले पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।

इस बीच, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने कहा है कि वह सतलुज नदी में पानी छोड़ना कम करेगा।

मुख्य अभियंता ने कहा, "बीबीएमबी ने पाया कि विभिन्न स्रोतों से पानी के बहाव में कमी आई है और जलअधिग्रहण क्षेत्रों में बारिश में घटी है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर सतलुज नदी में पानी छोड़ना कम करने की बात कही है।"

बोर्ड द्वारा मंजूर किए गए मार्ग निर्देशों के अनुसार भाखड़ा बांध में अधिकतम 1,680 फुट तक पानी रखा जा सकता है। बांध में शुक्रवार शाम को पानी का स्तर 1,675 फुट तक पहुंच गया था। इसकी वजह से बांध से 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+