लेह के पीड़ितों की मदद करेगा वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राज्यपाल एन.एन. वोहरा के निर्देश पर श्राइन बोर्ड द्वारा सहायता राशि जारी की जा रही है।" बीते छह अगस्त को लेह में बादल फटने से कम से कम 180 लोगों की मौत हो गई थी। राज्यपाल वोहरा श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
वोहरा ने लेह का तीन दिवसीय दौरा करने के बाद शुक्रवार को सहायता राशि जारी करने का निर्देश दिया था। अपनी यात्रा के दौरान वह प्रभावित लोगों से मिले थे और उनकी समस्यायों के बारे में जानकारी हासिल की थी।
अधिकांश लोगों ने वोहरा से आग्रह किया था कि वे जाड़े से पहले ही अपने लिए मकान चाहते हैं।
एक अधिकारी ने बताया, "इसी संदर्भ में वोहरा ने श्राइन बोर्ड को 5,000 लोगों के लिए रजाई की व्यवस्था करने तथा साथ ही 50 लाख रुपये देने का निर्देश दिया था।"
पर्यटन मंत्री नवांग रिंगजिन जोरा के मुताबिक लेह में स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है लेकिन हालात को पटरी पर लाने में काफी समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications