दिल्ली: गुरुवार को बारिश न होने से यमुना के उफान में कमी
नई दिल्ली। लगातार बारिश से उफनायी यमुना में बाढ़ आने की आशंका से दिल्ली की आम जनता समेत प्रशासन के भी कान खड़े थे। यमुना लगातार खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, इसलिए लोगों की जानें सूखी हुईं हैं। इस दृष्टि से गुरुवार का दिन लोगों के लिए थोड़ा राहत भरा साबित हुआ। गुरुवार को बारिश न होने की वजह से यमुना नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है। हालांकि अभी भी यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया ,"यमुना के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की कमी आई है।" यमुना नदी का जलस्तर बीते शुक्रवार को 204.8 मीटर पर पहुंच गया था। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी।
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लयूसी) के एक अधिकारी ने बताया,"स्थिति से निपटने में काफी परेशानी हो रही है क्योंकि यमुना के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में कई बांध मौजूद हैं।" जलस्तर बढ़ने की वजह से प्रभावित लोगों के लिए उस्मानपुर,बदरपुर खदर, आईएसबीटी पुल, शंकरपुर, अक्षरधाम मंदिर और ओखला में लहने की अल्पकालिक व्यवस्था की गयी है।
अधिकारी ने बताया कि इस समय नदी का जलस्तर 205.77 मीटर है जो कि खतरे के निशान से ऊपर है। हालांकि इसके जलस्तर में कमी आ रही है। गौरतलब है कि नदी में पानी के तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुधवार को रेलवे पुल और सड़क पुल को बंद कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications