ग्रेटर नोएडा: तेज रफ्तार कार ने ली 2 छात्राओं की जान

इस कार में पांच छात्र सवार थे जिनमें दो लड़कियां थीं। सभी नोएडा स्थित बजाज इंस्टीट्यूट में पढ़ते थे। तेज रफ्तार कार डिवाडर से टकरा गई और सड़क के दूसरी तरफ जा पलटी। घायल छात्रों को नजदीक के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनमें से अलीगढ़ की रहने वाली 23 वर्षीय सविता गुप्ता और पुणे की 21 वर्षीय जायश बापना को मृत घोषित कर दिया गया ।
अस्पताल में भर्ती दो अन्य छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है। पांचवे छात्र को उसके परिजनों ने फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्रेटर नोएडा के पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया, "कानून औपचारिकता पूरी हो जाने पर शव उनके अभिभावकों को सौंप दिए जाएंगे। उन लोगों ने शराब पी थी या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications